जनसागर टुडे
रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन की हर यात्रा सुरक्षित बनाने का संकल्प लें डॉ. अनूप कुमार सिंह
आजमगढ़ / अजय सिंह – लाइफलाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अनूप कुमार सिंह की मौजूदगी में रक्षाबंधन के अवसर पर सौ से अधिक महिलाओं में हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
डॉ. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर हर भाई को अपनी बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के साथ उसे एक हेलमेट भी देना चाहिए।
स्कूटी या बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगने की संभावना कम होती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर कानून और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, लेकिन विशेष रूप से महिला राइडर्स के बीच हेलमेट के नियमित उपयोग को लेकर अभी और जागरूकता की आवश्यकता है। रक्षाबंधन पर बहन की रक्षा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उसकी हर यात्रा को सुरक्षित बनाने के संकल्प से होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. आकाश, डॉ. अब्दुल रहमान, डॉ. ओबेदुर रहमान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अस्पताल परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।






