जनसागर टुडे
प्राचार्य व प्राध्यापकों ने भी दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह ।
मेहनाजपुर सिधौना आजमगढ़- दिनांक 29/08/2026 को मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के पावन अवसर पर कूबा पी जी कॉलेज, दरियापुर, नेवादा, आजमगढ़ के प्रांगण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव की गरिमामयी अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन दौड़ का शुभारंभ होते ही परिसर और आसपास का क्षेत्र खिलाड़ियों के उत्साह से गूंज उठा। इस दौड़ में केवल छात्र-छात्राओं ने ही नहीं, बल्कि महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारियों ने भी धावकों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ लगाई और युवाओं को स्वास्थ्य एवं खेल भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अभिमन्यु यादव ने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक सौष्ठव को विकसित करते हैं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र पांडे, डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ रितेश वर्मा, डॉ अशोक सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ विकेश गुप्ता, पंकज प्रजापति सहित अनेक शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया।






