जनसागर टुडे
आजमगढ़ जहानागंज – आजमगढ़ के जहानागंज विकाश खण्ड के चक्रपानपुर से एकौना जाने वाली सड़क जैसे गाता संख्या 71व 141 के निर्माण व सीमांकन को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है |लोकल लोगो मे कुछ लोगो का कहना है की विरोध पछो व अधिकारियो द्वारा यह कह कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है की सड़क स्वतंत्रता के समय से ही बनी हुई है |लेकिन शिकायत कर्ता द्वारा राजस्व विभाग के प्रमाणीत चकबंदी नक्से सन 1971 फसल -1963-63 ई0 के प्रति सार्वजनिक किये जाने के बाद इस दावा फेल पड़ गया |सरकारी चकबंदी रिकॉर्ड मे इस स्थान पर सड़क का कोई वजूद ही रिकॉर्ड नहीं है | वहीं शिकायतकर्ता विंधेस्वरी पाण्डेय ने बताया की अधिकारियो व विरोधी तत्वों द्वारा जनता व सरकार को गुमराह करने के लिए स्वतंत्रता पूर्व सड़क की कहानी बनाई जा रही है |अब सवाल यह उठता है की यदि सड़क स्वतंत्रता के समय से रहा तो प्रमाणीत चकबंदी नक्से मे इसका कोई रिपोर्ट है क्यों नहीं |






