जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर मे रक्षाबंधन पर्व पर बाजार का मुख्य स्थान मेहनाजपुर तिराहे पर शुक्रवार दोपहर भीषण जाम लग गया | त्यौहार के करना बाजारों और अन्य स्थानों पर जाने के लिए निकली भीड़ के चलते सड़क के तीनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी |जिससे घंटो तक आवागमन बाधित रहा | जाम लगते ही मेहनाजपुर पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था संभालने मे जुट गयी |रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या मे लोगो के घरों से निकलने के कारण वाहनों की संख्या मे अचानक वृद्धि हुई |इसके साथ ही वाहनों के बतरतिब आवागमन ने जाम की स्थिति को और गंभीर बना दिया | घंटो तक जाम मे फसे राहगीर और वाहन चालक गर्मी और उमस के कारण परेशान रहे | मेहनाजपुर थाना के पुलिसकर्मियों के लगातार कोशिस के बाद धीरे धीरे यातायात सुचारु हो सका |जिससे लोगो ने राहत की सांस ली |






