Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ : जिलें के ग्रामीण थानों के उपनिरीक्षकों को विशेष डिजिटल एप्लीकेशन्स...

आजमगढ़ : जिलें के ग्रामीण थानों के उपनिरीक्षकों को विशेष डिजिटल एप्लीकेशन्स का दिया गया प्रशिक्षण! होंगे हाइटेक!

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से और प्रभावी बनाने के लिए रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित कंप्यूटर लैब में ग्रामीण क्षेत्र के थानों पर तैनात उप निरीक्षकों का डिजिटल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिसकर्मियों को विभिन्न डिजिटल संसाधनों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में AI Gemini, Google Lens, UPCOP, Yaksh, iGOT Karmayogi, Paper Scanner App, Google Maps और Google Meet समेत कई एप्लीकेशन्स के उपयोग और कार्यप्रणाली को व्यावहारिक तरीके से समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल विवेचना, दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, लोकेशन व मैपिंग, ऑनलाइन बैठक, प्रशिक्षण तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में किया जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी को दैनिक पुलिस कार्यों में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से पुलिसिंग को सरल, तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के साथ विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है!!

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img