Saturday, August 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedपंचतत्व में विलीन हुए प्रखंड विद्वान डॉक्टर जीडी शर्मा 

पंचतत्व में विलीन हुए प्रखंड विद्वान डॉक्टर जीडी शर्मा 

गाजियाबाद
साहिबाबाद के लाजपत राय डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं कोर्णाक पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन के चेयरमेन डॉक्टर गणेश दत्त शर्मा लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में 14 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली डॉक्टर जीडी शर्मा का अंतिम संस्कार हिंडन नदी स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान एवं विधि विधान के साथ किया गया जीडी शर्मा की अंतिम विदाई में भारी संख्या में लोगों उपस्थित हुए जिसमें राजनीतिक समाजसेवी एवं शिक्षा जगत से जुड़े बड़े-बड़े विद्वान आदि आदि संख्या में लोगों ने हिंडन तट पर पहुंचकर डॉक्टर जीडी शर्मा को अंतिम विदाई दी डॉक्टर जीडी शर्मा प्रखंड विद्वानों में से एक थे उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के द्वारा वाल्मीकि सम्मान से सम्मानित किया गया और ऐसे ना जाने कितने राष्ट्रीय सम्मान क्षेत्रीय सम्मान से डॉक्टर जीडी शर्मा कई बार सम्मानित किए गए डॉक्टर जीडी शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे और बड़े-बड़े अस्पतालों में उनका इलाज उनके परिवार के द्वारा बच्चों के द्वारा कराया गया जीडी शर्मा के दो बेटे पंकज शर्मा और नीरज शर्मा दोनों ही बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पूरी निष्ठा श्रद्धा भाव से तन मन और धन लगाकर उनकी सेवा की आज उनकी अंतिम विदाई के अवसर पर भाव मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई । लोगों में चर्चा थी कि हमने एक ऐसा विद्वान को दिया जिसकी भरपाई नहीं हो सकती । लेकिन विधि का विधान है जो आया है वह जाएगा ऐसा सोचकर हम सबको मन को समझाना पड़ता है मृत्यु एक अटल सत्य है यही सत्य है जो जगत में आया है वह जाएगा मगर जीडी शर्मा ने अपने शिक्षण कार्य के दौरान लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दी और उन्हें योग्य बनाया जो आज बड़े-बड़े उच्च पदों पर आसीन हैं तथा गुरु जी को याद करते हैं !
 जनसागर टुडे परिवार डॉक्टर जीडी शर्मा को  विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img