भाकियू महाशक्ति का सदस्यता अभियान, किसानों ने एकजुटता का लिया संकल्प।

नासिरपुर भैंसरौली में चला अभियान, एनसीआर अध्यक्ष बोले- किसान संगठित होगा तभी सुरक्षित होगा भविष्य
किसान एकजुट होंगे तभी हक की लड़ाई होगी मजबूत: भाकियू महाशक्ति
खेती बची तो किसान बचेगा, किसान बचा तो देश खुशहाल होगा।
नासिरपुर भैंसरौली में गूंजी किसान एकता की आवाज, भाकियू महाशक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान
किसानों को एकजुट करने गांव पहुंची भाकियू महाशक्ति,
सदस्यता अभियान में लिया संकल्प
महंगाई, आवारा पशु और सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान, एकजुटता को बताया सबसे बड़ी ताकत : ठाकुर धर्मेंद्र सिंह
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर। रविवार को शिकारपुर ब्लॉक के गांव नासिरपुर भैंसरौली में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीआर अध्यक्ष चौधरी नरेश प्रधान ने कहा कि किसान आज बढ़ती खेती की लागत, आवारा पशुओं, सिंचाई संकट और फसलों के उचित मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। “जब किसान संगठित होगा तभी उसका भविष्य सुरक्षित होगा। खेत बचेगा तो किसान बचेगा और किसान बचेगा तो देश की खुशहाली एवं अन्न सुरक्षा बनी रहेगी।”
जिला अध्यक्ष बुलंदशहर चौधरी जितेंद्र सिरोही ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति किसानों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा, “यह समय एकजुट होने का है, बिखरने का नहीं। किसान की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है।”
उन्होंने किसानों से संगठन से जुड़ने और किसान एकता को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी बनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।






