डिबाई के लाल ने किया कमाल, भारत सरकार में वैज्ञानिक बने डॉ. राम सिंह
धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट
डिबाई। क्षेत्र के गांव ईशनपुर के निवासी डॉ. राम सिंह का भारत सरकार में ग्रुप ‘A’ राजपत्रित अधिकारी (वैज्ञानिक/सहायक प्रोफेसर) के पद पर चयन होने पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. राम सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने Indian Institute of Geomagnetism, मुंबई से पीएचडी की, इसके बाद ISRO में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध किया। साथ ही दक्षिण कोरिया में रिसर्च साइंटिस्ट तथा Peru/Cornell University (USA) में शोधकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वर्तमान में उनकी नियुक्ति तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भारत सरकार के वैज्ञानिक के रूप में हुई है।
विधायक सीपी सिंह लोधी ने कहा कि डॉ. राम सिंह की यह उपलब्धि पूरे डिबाई क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन परि
श्रम एवं लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह, मंडल महामंत्री होशियार सिंह, मंडल महामंत्री रज्जन लोधी, मंगल सिंह, प्रेम सिंह, महिपाल सिंह, छात्रपाल सिंह, राहुल लोधी, के.पी. सिंह, सुरेंद्र प्रधान, प्यारेलाल वर्मा, प्रधान राजवीर सिंह, नत्थू सिंह, रूपेंद्र कुमार लोधी सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।






