Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, आलमबदी आज़मी को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, आलमबदी आज़मी को दी श्रद्धांजलि

जनसागर टुडे 

शिक्षा नीति, बुलडोजर कार्रवाई और जंतर-मंतर मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर बोला हमला

 

आजमगढ़ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आज आजमगढ़ पहुंचे इस दौरान उन्होंने दिवंगत समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी आजमी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार शिक्षा के मामले में जो नई शिक्षा नीति लाई है वह चौपट है । हर जगह इन्होंने शिक्षा को कमजोर किया है। हम बधाई देना चाहते हैं छात्रों को जिन्होंने सरकार का अहंकार दूर किया। शिवपाल यादव ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में बुलडोजर के कार्रवाई की गई तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। और छात्र भी बर्दाश्त नहीं करते। समाजवादी पार्टी और छात्र मिलकर सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जंतर मंतर आंदोलन का समर्थन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि गंभीर धाराओं में युवाओं को जेल भेजना गलत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में बुलडोजर चला कर घर तोड़ने का काम किया। उन्होंने कह कि समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर बुलडोजर चलने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी के टूटने वाले बयान पर कहा कि समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी । ओमप्रकाश राजभर के कितने विधायक बचे हैं। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के विधायक है जो पेपर लीक के आरोपी हैं उन्हें भी जेल जाना है। आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से आलम बदी के पुत्र को टिकट दिए जाने के सवाल था उन्होंने कहा कि हमारा आशीर्वाद उनके पुत्र बाबू के साथ है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img