Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ..वेल्डिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,...

आजमगढ..वेल्डिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरा

जनसागर टुडे 

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ की घटना

आजमगढ़ – आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के महादेव नगर वार्ड नंबर-1 निवासी आदर्श कुमार (पुत्र स्वर्गीय रामनयन) की सोमवार को वेल्डिंग का कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, जीयनपुर बाजार में कवि कुमार साहनी की स्टील रेलिंग बनाने की दुकान है, जहां आदर्श कुमार सहित कई लोग कार्य करते थे। सोमवार को कवि कुमार साहनी, अजमल और आदर्श कुमार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखोरी गांव में पारस सिंह के घर रेलिंग लगाने का काम कर रहे थे।शाम करीब 5:30 बजे आदर्श कुमार ग्राइंडर (गैलेंडर) मशीन से रेलिंग की फिनिशिंग कर रहा था। इसी दौरान मशीन में विद्युत करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद साथी कवि कुमार साहनी ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आनन-फानन में उसे जीयनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। उसकी मां लीला देवी, भाई आकाश कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ भेज दिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img