गुलावठी निवासी 18 वर्षीय फैज रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई तलाश की गुहार।
राजीव अग्रवाल गुलावठी की रिपोर्ट
गुलावठी। गुलावठी के मोहल्ला अजीमुद्दीन निवासी 18 वर्षीय सैयद फैज उल इस्लाम पुत्र सैयद जुबेर उल इस्लाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसके अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, फैज शुक्रवार को अपनी नानी के घर मुजफ्फरनगर गया था। रविवार को वह बस से वापस अपने घर गुलावठी के लिए रवाना हुआ, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को फैज के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9259906662 अथवा 9219155954 पर सूचना दें, ताकि उसे सकुशल घर पहुंचाया जा सके।






