Friday, June 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorized​मेहनगर की बेटी शालिनी पांडेय ने बढ़ाया मान, UP-AGTA परीक्षा में पाई...

​मेहनगर की बेटी शालिनी पांडेय ने बढ़ाया मान, UP-AGTA परीक्षा में पाई सफलता।

जनसागर टुडे 

 

सिधौना मेहनाजपुर –  आजमगढ़  जनपद के मेहनगर क्षेत्र के खजुरी गांव में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव की होनहार बेटी शालिनी पांडेय का चयन UP-AGTA (उत्तर प्रदेश कृषि तकनीकी सहायक) के पद पर हो गया है। शालिनी की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।शालिनी पांडेय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरु और कड़े परिश्रम को दिया है। उनके पिता गिरीश चंद्र पांडेय और माता उर्मिला पांडेय ने बेटी की इस कामयाबी पर बेहद खुशी जताई और कहा कि शालू बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थी। उसकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर बेटों को सही अवसर और हौसला मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।जैसे ही शालिनी के UP-AGTA में चयन की खबर खजुरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

​क्षेत्र के लोगों का कहना है कि:
शालिनी ने सरकारी नौकरी पाकर न सिर्फ अपने माता-पिता व अपने गुरुओं का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि गांव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img