जनसागर टुडे
सिधौना मेहनाजपुर आजमगढ़ – आजमगढ़ जिले मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत दरियापुर, नेवादा स्थित कूबा पी.जी. कॉलेज में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” पर केंद्रित एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. अभिमन्यु यादव ने स्वयं योगाभ्यास करते हुए संदेश दिया कि योग के माध्यम से ही बढ़ती उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ रहा जा सकता है।NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, यशपाल सिंह, डॉ. दिनेश कुमार यादव, विवेक कुमार सिंह, परमेश प्रताप सिंह, संत प्रसाद यादव, अरुण कुमार सिंह , बृजेश कुमार सिंह और सुशील कुमार पांडे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






