*अज्ञात कारणों से गुडलक कंफेक्शनरी स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला*
डीके निगम/फरीद अंसारी

बुलंदशहर। नगर के दिल्ली रोड नजीमपुरा भूड पर द हल्क जिम के बराबर में बीती अर्धरात्रि क्षेत्र की मशहूर गुडलक कंफेक्शनरी स्टोर में बंद दुकान में अचानक अज्ञात कारणों से भयानक रूप से आग लग गई जिससे आसपास पड़ोसियों में बंद दुकान के शटर में से निकलती विकराल आग की लपटों और धुएँ को देखकर हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने आनन फानन में फोन कर डायल 112 पुलिस को आग लगने की सूचना दी तथा सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी आवास विकास से भी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग की लपटों पर बड़े ही मशक्कत से समर के पानी से काबू पाया। दुकान स्वामी नदीम ने बताया कि रात दस बजे के आसपास वह अपना कंफेक्शनरी स्टोर बंद करके गए थे। पड़ोसियों के द्वारा स्टोर में आग लगने की सूचना पर उन्होंने दुकान को आग की लपटों में घिरा देखा जहां पड़ोसी आग बुझाने की भरसक कोशिश कर रहे थे बमुश्किल स्टोर का शटर खुलने पर उसमें पापे,मटरी,पांच तरीके के बिस्कुट,टॉफी, रूहअफजा,एलईडी०पांच कैमरे, इनवर्टर – बैटरी, सात तरीके की नमकीन, काउंटर, कुर्सी, मेज, कूलर, पंखे, फर्नीचर व ड्रोज में रखा केश जलकर खत्म हो गया। अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग से दुकान मालिक को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ जिस पर दुकान स्वामी व्यथित और परेशान दिखा जिसको पड़ोसी ढाढ़स बंधा रहे थे।






