मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां भारत के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव : डॉ. भोला सिंह
डिबाई विधानसभा क्षेत्र में सांसद डॉ. भोला सिंह का जनसंपर्क एवं प्रवास, जनचौपाल में सुनीं जनता की समस्याएं।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/डिबाई/बुलंदशहर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “विशेष जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत शनिवार को बुलंदशहर लोकसभा सांसद एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. भोला सिंह ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा, रामघाट एवं बंधोर में व्यापक जनसंपर्क किया तथा विभिन्न सामाजिक, प्रबुद्ध एवं सम्मानित परिवारों संतों से भेंट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह ने जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद डॉ. भोला सिंह बंधोर में रात्रि प्रवास भी करेंगे।
इस अवसर पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।”
उन्होंने कहा कि,
“भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनता का सहयोग और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। विशेष जनसंपर्क अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसके माध्यम से हम सीधे जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन लोधी, मंडल प्रभारी अभय गर्ग, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, परमानंद निषाद, डॉ विनोद कुमार सिंह ध्रुव प्रकाश लोधी पंडित महेश प्रकाश शर्मा मिशन चंद गिरीश चंद्र मित्तल गंगा धाम रामघाट आश्रम के 1008 महामंडलेश्वर स्वामी महाराज डॉक्टर सुरेंद्र नंद गिरी
सहित पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







