अनुसूचित जाति/ जनजाति शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नवांतुक बीएसए का किया गया स्वागत।


डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर।शनिवार को अनुसूचित जाति /जनजाति शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन शाखा जनपद बुलंदशहर के तत्वावधान में नवांतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया साथ ही जनपद बुलंदशहर में नवीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यकाल अच्छा रहे उसके लिए सहयोग और शुभकामनाएं दी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संगठन से कहा कि संगठन द्वारा जो भी शिक्षक समस्याएं उनके संज्ञान में लाई जाएगी उनका न्यायोचित समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय महामंत्री इंद्रजीत सिंह जारचा जिला अध्यक्ष विजय गौतम जिला महामंत्री दीपक कुमार जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह जिला संरक्षक गजेंद्र पाल सिंह जिला उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह वेद प्रकाश मौर्य दिनेश भारती संगठन मंत्री कमल किशोर राकेश कुमार नरेश कुमार सुरेंद्र कुमार शिव कुमार भानु सिंह वेद प्रकाश बालका लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।






