Saturday, June 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशअली हुसैन शाह साहब की दरगाह में सैकड़ों मुरीदों ने चादर चढ़ाई...

अली हुसैन शाह साहब की दरगाह में सैकड़ों मुरीदों ने चादर चढ़ाई और दुआ मांगी।

अली हुसैन शाह साहब की दरगाह में सैकड़ों मुरीदों ने चादर चढ़ाई और दुआ मांगी।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर/अहार के मौहल्ला भूराशाह स्थित अली हुसैन शाह साहब की दरगाह में सैकड़ों मुरीदों ने चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी।देर शाम गाजे बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दरगाह में सजदा किया और परिवार में सुख समृद्धि की दुआ की। इसके बाद उर्स मुबारक मेले में लोगों ने हलुआ परांठा,चांट पकोड़ी,सोफ्टी, लीची और आम का जूस पिया। इसके अलावा डायनासोर झूला पर बच्चों ने झूलकर आनंद लिया। उधर मंच पर कव्वाल पार्टियों ने अली हुसैन शाह साहब की शान में उमदा कव्वाली पेश कर श्रोताओं से जमकर तालियां बजवाई। उर्स मुबारक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उर्स मुबारक मेले परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। इससे पहले उर्स मुबारक मेले में अलीगढ़ की शमशुद्दीन कव्वाल पार्टी और अहार की सिराज साबू, फकरुद्दीन कव्वाल पार्टी में एवं मुरादाबाद की शब्बू शादाब कव्वाल पार्टी और आसिफ साकिर कव्वाल चिस्ती रामपुर में देर रात तक शानदार मुकाबला हुआ। जुमेरात को दिलवर मैराज कव्वाल बदायूं, मुस्कान डिस्को कव्वाला पीलीभीत में जमकर मुकाबला हुआ।जुमा यानी शुक्रवार की रात में फहीम वारसी कव्वाल पार्टी उझारी फैजान अजमेरी पार्टी एटा और सनम वारसी कव्वाला सम्भल कव्वाल पार्टियों में शनिवार सुबह चार बजे तक जमकर मुकाबला हुआ। श्रोताओं ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। श्रोताओं से पंडाल खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान कमेटी सदर सज्जादा नशीन सैयद अब्दुल बासित मियां शाह साहब ने आने वाले मेहमानों का पुरखूलूस इस्तकबाल किया । डाक्टर शौकीन, मास्टर राशिद खान,जावेद खान,मेहराज खां,बबलू खां, मुदस्सिर ठेकेदार, आरिफ डाक्टर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उर्स मुबारक मेले के दौरान पूर्णतया शांति व्यवस्था कायम रही।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img