होटल मालिक सहित अन्य ने दो लोगों ने दलित व्यक्ति के साथ की मारपीट रिपोर्ट दर्ज।

मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
बुलंदशहर पहासू कस्बा में दबंग होटल मालिक और दो अन्य लोगों पर दलित व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।
पीड़ित सतवीर पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी मौहल्ला बड़ा काजीखेल ने बताया है कस्बा पहासू के तीन लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज अभद्रता मारपीट जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया है। यह घटना 25 फरवरी की शाम की है जब मैं कस्बा पहासू के भवानी होटल से खाना पैक कराने गया था वही होटल पर बैठे कलुआ पुत्र हरवीर मुकेश पुत्र हजारी सिंह व भवानी पुत्र नामालूम निवासी मौहल्ला कानून गोयान कस्बा पहासू ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें मेरे गंभीर चोट लगी थी। वहीं पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उधर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।






