Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedलखनऊ में विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में  सांसद वीके...

लखनऊ में विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में  सांसद वीके सिंह का जलवा बरकरार

जनसागर टुडे
लखनऊ-कहा जाता है कि गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह जहां भी जाते हैं वहां के लोगों को अपना बनाते हैं और अपना जलवा बरकरार रखते हैं ! ऐसा ही लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी देखने को मिला !
सोमवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह लखनऊ में आयोजित विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी , उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार में PWD मंत्री  जितिन प्रसाद , केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री  कौशल किशोर , राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण , कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक , राज्यसभा के  सांसद  अशोक बाजपेयी  एवं अन्य सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में उपस्थित हुए।
लखनऊ में ₹3300 करोड से अधिक की लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। मई, 2023 में अलीगढ़ से गाजियाबाद खंड में नोयडा से सिकंदराबाद होकर खुर्जा तक 112.5 किमी, 6-लेन का डामरीकरण 100 घंटे में करने का रिकार्ड भी कायम हुआ है। इस मार्ग के बनने से कानपुर से गाजियाबाद आने-जाने में एक से डेढ़ घंटे का समय बचेगा तथा अलीगढ़, भटबाद, कल्याणपुर, नबीगंज, मित्रसेनपुर, कन्नौज के लिए अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
—–महत्वपूर्ण है कानपुर-गाजियाबाद ग्रीनफील्ड कॉरिडोर- वीके सिंह
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने बताया कि कानपुर से गाजियाबाद तक 14,000 करोड़ की लागत से 288 किमी, 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का DPR जनवरी, 2024 तक बन जाएगा। यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर उप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र नोयडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर और उन्नाव को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 19 किमी का स्पर मार्ग बनाया जाएगा। इसी तरह जेवर एयरपोर्ट को IGI एयरपोर्ट एवं दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 2,900 करोड़ की लागत से 32 किमी. 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है उत्तर प्रदेश में विकास की रफ़्तार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर लखनऊ-सीतापुर खंड के मड़ियाव-आई.आई.एम. क्रॉसिंग पर नवनिर्मित 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर समय से 6 माह पहले ही पूर्ण हुआ है। इससे लखनऊ से सीतापुर तक बेहतर कनेक्टिविटी के साथ भिटौली तिराहा एवं जानकीपुरम एक्स्टेंशन पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और 30 मिनट से अधिक का समय तथा ईंधन की बचत होगी। तीर्थयात्रियों को चंद्रिका देवी एवं नैमिषारण्य जाने में सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश के इत्र हब कन्नौज तथा आस पास के क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। छिबरामऊ, गुरसहायगंज, जलालाबाद, मानीमाऊ जैसे क्षेत्रों में लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। कन्नौज के किसानों को छिबरामऊ, नवीगंज मण्डी तक यातायात में सुगमता होगा एवं दिल्ली तक सीधी पहुँच आसान होगी।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img