Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedदहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने नव नवेली...

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने नव नवेली दुल्हन से की मारपीट

जनसागर टुडे

मेरठ-परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम खजूरी निवासी एक युवक की बरात रविवार को ग्राम जयसिंह पुर गई थी। सोमवार दोपहर वलीमे की दवात के दौरान खाना खाते समय ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रूपए की नकदी व चार पाहियों की कार की मांग करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए तथा ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रविवार को थाना मवाना के मौहल्ला कल्याण सिंह निवासी फखरूदीन पुत्र जमील अहमद ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगते हुए बताया कि ग्राम जयसिंह पुर निवासी मेरी भांजी समीना परवीन पुत्री आस मौहम्मद का रविवार को ग्राम खजूरी निवासी इमरान पुत्र जब्बार के साथ निकाह हुआ था। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक अपाची बाइक व दान दहेज देकर बरात को रूखसत किया था। लेकिन ससुरल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। रात में ही ससुराल पक्ष के लोगों ने नवविवाहिता से पांच लाख रूपए की नकदी व चार पहियों की कार की मांग करते हुए मारपीट की। सोमवार को ग्राम खजूरी में स्थित एक मंडप में ससुराल पक्ष की और से वलीमे की दवात के दौरान लड़की पक्ष के लोगो दवात में पहुंचे जिस पर नव विवाहित ने अपने परिवार के लोगों को दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर जबरदस्ती संबंध बनाने की बात कहीं। जिस पर लड़की पक्ष के लोगों व ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए जिससे मंडप में अफरा तफरी मच गई और दोनों पक्षों में लाठी डंडों व धारदार हथियार चले। जिसमें दुल्हन समीना, भाई इमरान, आदिल, शहजाद, शादाब बहन निशा समीना, भाभी गुलसमा आदि तथा ससुराल पक्ष के पति इमरान भाई शहजाद, बहन, इमराना, फूफा आबिद, ताउ सराफत, सलमान घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष घायलवस्था में थाने में पहुंचे, जिस पर पुलिस ने घायलों को उपचर के लिए सीएचसी पर भेज दिया। लड़की पक्ष की और से मामा फखरूदीन ने पति सहित ८ लोगों के नामजद व चार अज्ञात व ससुराल पक्ष से लड़के की मां अनीसा ने एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक समझौते का प्रयास जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र में खजूरी गाँव सुर्खियों में

ग्राम खजूरी में आए दिन बवाल होते रहते है। ग्राम खजूरी दीपक हत्या कांड में सुर्खिया में रहा था। जिसको लेकर डीएम व एसएसपी तीन दिन तक रहे थे। त्योहारों पर माहौल खराब होने की आंशका रहती है। लेकिन उसके बावजूद भी थाना पुलिस इस और ध्यान नहीं दे रही है। जिससे गांव में बड़ा बवाल भी होने की संभावना बन सकती है ‌।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img