Friday, April 26, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनअरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का चईता गीत ‘देहिया खोजे AC’...

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का चईता गीत ‘देहिया खोजे AC’ हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव ने दर्शकों पर चलाया अपना जादू

जन सागर टूडे, वाराणसी : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देते हुए दिख रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। अरविंद अकेला कल्लू के गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अरविंद अकेला कल्लू के चाहने वाले करोड़ों में हैं। वही ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज भी आज इंडस्ट्री में अपनी आवाज के दम पर राज कर रही है। इनके गाये हुए सभी गाने दर्शकों के दिल को छू जाते है। अब इन दोनों सिंगर का नया धमाकेदार चईता गीत ‘देहिया खोजे AC’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं का जादू चलती हुई नजर आ रही हैं।

इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और माही श्रीवास्तव की मीठी सी नोकझोंक देखने को मिल रही है। जिसमें कल्लू कहते है कि माँगातानी आतना ता दे तारु हेतनी… कईहा ले पेट भरी बोला धरमपत्नी…बुझा परसानी तड़पत बानी… एकही नख़रा करेलु हरमेसी…। इस पर माही जवाब में कहती है कि होखता पसीना हमारा बेसी बलमुआ देहिया खोजे AC…। गाने में दोनों के बीच की लाजवाब केमेस्ट्री इसे बार देखने पर मजबूर कर रही है। वही गाने में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों के साथ इसकी देहाती लोकेशन भी दर्शकों को भा रही है। गाने को पूरे देसीपन के साथ बनाया गया है जो दर्शकों को मदमस्त कर रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘देहिया खोजे AC’ को सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज ने साथ मिलकर गया है। इसको प्रभु विशुनपुरी ने लिखा है। गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। वही इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। गाने के कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता है। परिकल्पना अरविंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय,हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, एडिटर दीपक पंडित और डीआई रोहित ने किया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img