Thursday, March 28, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगायक व गीतकार विजय चौहान बने अनारा गुप्ता के नायक, 'एक कहानी...

गायक व गीतकार विजय चौहान बने अनारा गुप्ता के नायक, ‘एक कहानी साजिश की’ फर्स्ट लुक आउट

जनसागर टुडे

राजकुमार सिंह एंड ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्रस्तुत ‘एक कहानी साजिश की’ का फर्स्ट लुक लांच, गायक व गीतकार विजय चौहान बने नायक

वाराणसी -राजकुमार सिंह एंड ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘एक कहानी साजिश की’ का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में गायक व गीतकार विजय चौहान बतौर हीरो नजर आएंगे। उनकी नायिका अनारा गुप्ता हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में खून से लथपथ रौद्र लुक में विजय चौहान दिख रहे हैं तो वहीं अनारा गुप्ता ड्रेस में नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक का पोस्टर फ़िल्म के टाइटल से मेल खा रहा है। यह पोस्टर काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है, जिसकी हर कोई खूब तारीफ कर रहा है।

गौरतलब है कि संजीत कुमार कृत भोजपुरी फिल्म ‘एक कहानी साजिश की’ के निर्माता शुभम सिंह व अभय पाण्डेय हैं। निर्देशक संजीत कुमार हैं। निर्माता-निर्देशक की यह जोड़ी बहुत ही बेहतरीन फिल्म लेकर आ रही है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलने वाला है। इस फ़िल्म की कथा, पटकथा व संवाद शकील नियाजी ने लिखा है। संगीतकार साहिल खान, आर्या शर्मा, साजन मिश्रा ने गीतकार विजय चौहान, भागीरय पाठक, अभीनय सिंह के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन साहिल जे. अंसारी, मारधाड़ अली मंसूर, संकलन शिव कुमार शर्मा, नृत्य महेश आचार्या, प्रशुन यादव व जीतू राज के. पाल का है। प्रोडक्शन प्रदीप सिंह, कार्यकारी निर्माता गुंजन अवस्थी, प्रचारक रामचन्द्र यादव, पब्लिसिटी डिजाइनर प्रशांत हैं। डीआई रोहीत सिंह, साउन्ड अविनाश सिंह ने किया है। ड्रेस डिजाईनर बादशाह खान हैं। मुख्य कलाकार विजय चौहान, अनारा गुप्ता, दीपक सिन्हा, कुंवर सुधीर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, नीलू यादव, महेश आचार्य आदि हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img