Wednesday, May 8, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशप्रदीप के शर्मा ने दर्शकों को दिया धन्यवाद, 'सबका बाप अंगूठा छाप'...

प्रदीप के शर्मा ने दर्शकों को दिया धन्यवाद, ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ को मिली अपार सफलता

जनसागर टुडे

वाराणसी-भोजपुरी सिनेमा के शोमैन फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा ने फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ को सिनेमाघरों में अपार सफलता मिलने पर दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। जी हाँ! सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह व श्रुति राव स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ मकर संक्रांति पर्व पर 13 जनवरी से देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जिसने बम्पर ओपनिंग के साथ ही सफलता का परचम लहराया है। फ़िल्म देखने के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रही है। सिनेमा हॉल से बाहर निकल रही ऑडियंस फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। जिसके लिए प्रदीप के शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा की इस साल की यह पहली रिलीज हुई फिल्म है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। इस फिल्म को इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है। एक बार फिर उनके फेमस टाइटल ‘पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा’ की चर्चा आम हो गई है और बेहतरीन फिल्म का निर्देशन करने के लिए हर कोई प्रशंसा कर रहा है।बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही एसआर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निशांत उज्जवल ने रिलीज किया है।
बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. और एस आर के म्यूजिक – रौशन सिंह प्रस्तुत फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव के साथ संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह,  प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा, डॉ. यादवेन्द्र यादव, कन्हैया एस विश्वकर्मा, ऋषि प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप मिश्रा, कविता सिंह, के के पांडेय आदि  मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील, विनय निर्मल का है। कहानी राकेश त्रिपाठी का है। मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा, रामचन्द्र यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। डीओपी आर आर प्रिंस और साहिल अंसारी हैं। पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब में हुआ है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img