Wednesday, May 8, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशराकेश गुप्ता की 'उमस' 20 जनवरी से मुंबई में होगी रिलीज

राकेश गुप्ता की ‘उमस’ 20 जनवरी से मुंबई में होगी रिलीज

जनसागर टुडे

वाराणसी- उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहराने के बाद फिल्म स्टार राकेश गुप्ता की फिल्म ‘उमस’ आगामी 20 जनवरी से मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर राकेश गुप्ता काफी एक्साइटेड हैं। उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में सफलता अर्जित करने के बाद अब मुंबई के दर्शकों को भी यह फ़िल्म पसंद आएगी।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म जगत की सफलतम फ़िल्म ‘त्रिशूल’ से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर को शुरू करने वाले अभिनेता राकेश गुप्ता किसी को परिचय का मोहताज नहीं हैं। वे अपनी शानदार एक्टिंग और डायलॉग्स से दर्शकों के दिलो में खास जगह बना लिये हैं।
मीरा फिल्म्स क्रियेशन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘उमस’ के निर्माता मीरा बी राजभर हैं। लेखक व निर्देशक मनोज कुमार राजभर हैं। जबकि सह निर्माता उषा राजभर, ज्योति राजभर, वी साक्षी  मूव्ही इंटरटेनमेंट हैं। इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में राकेश गुप्ता, राज राजभर, नीलम नीलू, पीहू घोष, नीलमणि, शेखरकांत झा, मीरा राजभर, तेजा, फ़िरोज़ खान, शरीफ शेख, अभिमन्यु कुमार भारती, नीतीश कुमार भारती, अरमान खान, बलिराम राजभर, अविनाश राजभर आदि हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img