Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनफैंस एवं मित्रों ने अलग अलग अंदाज में मनाया फिल्म अभिनेता देव...

फैंस एवं मित्रों ने अलग अलग अंदाज में मनाया फिल्म अभिनेता देव सिंह का जन्मदिन

जनसागर टुडे

मुंबई-
सरल वयक्तित्व, हर किसी छोटे बड़े की मदद को हमेशा तत्पर, मधुर वाणी के धनी, हरफनमौला भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता देव सिंह का जन्मदिन उनके फैंस, मित्रों एवं सगे-सम्बंधियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ दिवस पर पूरे दिन व रात उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का फोन पर कॉल, मैसेज, सोशल साईट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प पर ताँता लगा रहा। उनका जन्मदिन मुंबई में कई जगह धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा और भी कई जगह पर उनकी गैरमौजूदगी में भी उनके जन्मदिन का केक काटकर और जरूरतमंदों की मदद करते हुए जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनया गया। फैंस एवं मित्रों ने उनके जीवन में हमेशा कामयाबी के पथ पर बढ़ते रहने और उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहने की सभी ने कामना की। फिल्म अभिनेता देव सिंह ने सभी का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बर्थडे मेरे लिए एक यादगार पल की तरह रहेगा, इसको मैं आजीवन कभी नही भुला सकता हूँ। मुझे हमेशा सभी का प्यार आशीर्वाद यूँ ही मिलता रहे यही कामना करता हूँ। सभी का आभार व्यक्त करते हुए देव सिंह ने कहा कि आप लोग ही मेरी असली ताकत हो और आप लोग की बदौलत ही आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं उम्मीद करता हूं कि आप लोगों का आशीर्वाद और प्यार सदा मुझ पर बना रहेगा

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img