Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसिंगर बलवीर सिंह और नेहा राज के गीत 'मजनुआ ना छुट्टी'' को...

सिंगर बलवीर सिंह और नेहा राज के गीत ‘मजनुआ ना छुट्टी” को मिल रहा है क्रेज

जन सागर टुडे-

वाराणसी- भोजपुरी फिल्मी दुनिया में लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बना चुके सिंगर बलवीर सिंह द्वारा गाए हुए सभी गीत को लोगों का प्यार लगातार मिलता जा रहा है जिसके कारण लोगों में उनका क्रेज कुछ बढ़-चढ़कर चल रहा है ! ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी जगत के लोकप्रिय सिंगर बलवीर सिंह के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। वे करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं और उनके गानों को दर्शक हाथों हाथ लेते हैं।
अभी 2 सप्ताह पहले रिलीज हुए उनके गाए हुए एक गीत ‘मजनुआ ना छुट्टी,, को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अच्छी टीआरपी भी मिली है जिससे उनके फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिसके लिए बलवीर सिंह ने सभी देवतुल्य ऑडियंस का तहेदिल से धन्यवाद दिया है। सौम्या भोजपुरी कंपनी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस गीत में म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है और राइटर डीएस धीरज, प्रोड्यूसर सुशील मोहन यादव हैं ! सिंगर बलवीर सिंह ने अपने फैंस एवं श्रोताओं से निवेदन किया है कि आप सभी लोग अपना प्यार और आशीर्वाद सदैव उनके गीत पर बनाए रखें

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img