Thursday, April 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनमहिला के विभिन्न शेड को दर्शाती तथा मयंक दुबे के ज़बरदस्त एक्शन...

महिला के विभिन्न शेड को दर्शाती तथा मयंक दुबे के ज़बरदस्त एक्शन वाली फिल्म “परवाज” 22 दिसम्बर को लखनऊ के सिनेमा हाल में प्रदर्शित

जन सागर टुडे

मुंबई – एक महिला के बेमेल विवाह से होते हुए कोठे और कोठे से राजनीतिक सफर तक दमदार अभिनय एवं मयंक दूबे का ज़बरदस्त एक्शन तकनीकी रूप मजबूत भोजपुरी फिल्म “परवाज” 22दिसम्बर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह जानकारी फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं केआरसी मीडिया कॉरपोरेशन के सीएमडी शशि नाथ दुबे ने दी।
उन्होंने बताया कि फिल्म प्रदर्शन हेतू एक प्रतिष्ठित फिल्म वितरक से अनुबंध कर लिया गया है।जो100 सिनेमाघरों को लेकर काफी बातचीत हुई जिसमें लगभग लगभग 90% सिनेमाघर फाइनल कर ले गए।
आगे शशिनाथ दुबे ने बताया कि हमने फ़िल्म सिनेमा हाल के लिए बनाया है सभी सिनेमा हाल रिलीज़ के बाद ही मेरी फ़िल्म सेटेलाइट पर आयेंगी ।क्यों की यूटूब पर रिलीज़ के बाद लोग सिनेमा हाल नही जाते ,
यह फिल्म प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या एवं उनके छोटे भाई लक्ष्मण के द्वारा बसाई गई नगरी लक्ष्मण पुरी यानी आज का लखनऊ के विभिन्न रमणीय स्थलों पर फिल्मांकन किया गया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक शशि नाथ दुबे के ही उपन्यास सतिया पर ओम प्रकाश यादव ने पटकथा और संवाद लिखा है। बेमेल विवाह दुष्परिणाम से कोठे तक का सफर करती महिलाएं और उस महिला की राजनीतिक के गलियारों तक की पहुंचने की दमदार कहानी कहती ये फिल्म परवाज़ है जिसमें राजनीतिक के कठोर चेहरे निश्चल प्यार त्याग की दास्तां है। इस कहानी के माध्यम से कहा गया है कि अगर आप अपने पथ पर निडर और सत्यता के साथ चल रहे हैं तो मंजिल अवश्य ही आपको प्राप्ति होगी।
फिल्म परवाज़ में मुख्य अभिनेता मयंक दुबे अपने दमदार अभिनय एवं जबरदस्त एक्शन से फिल्म दर्शकों पर अपना गहरा असर छोड़ने में सफल होंगे। हीरोईन अंजली सिंह अंजू है ,इस फिल्म का संगीत पक्ष भी बहुत ही मजबूत है इस फिल्म में कुल 9 गाने हैं जिसे लिखा है मशहूर गीतकार संतोष पूरी ने संगीत दिया है प्रमुख संगीत कार अभिजीत झा उर्फ़ अमनश्लोक ने जो हर जनरेशन को प्रभावित करेंगे।
परवाज़ फिल्म के सह निर्देशक कौशल यादव दुर्गा प्रसाद यादव प्रीतिका वर्मा हैं, नृत्य अशोक मैत्री, मारधाड़ अशोक कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, डी ओ पी विनोद शर्मा और संदीप गुप्ता, फिल्म की एडिटिंग गुल मोहम्मद तथा शहिल अंसारी सतेंद्र यादव ने किया है ।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे है मयंक दुबे , अंजू उर्फ़ अंजली सिंह , ब्रिजेश त्रिपाठी ,मनोज टाइगर ,अनूप तिवारी लोटा ,उपेंद्र यादव ,अनिल कृष्ण , बंदना शुक्ला,पुष्पा यादव , अभय राय, उमा शंकर तिवारी, अंजू , स्वा.दिनेश शर्मा , महेश सिंह ,अनूप सिंह , राज चक्रवर्ती , दिलशाद खान , रिंकी गुप्ता तथा अन्य उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकार नजर आएंगे ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img