Friday, March 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRहम सब एक और भारतीय, हमारे पूर्वज भी एक -साध्वी कल्पना अरूंधति

हम सब एक और भारतीय, हमारे पूर्वज भी एक -साध्वी कल्पना अरूंधति

जनसागर टुडे

जानी खुर्द:भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी मां कल्पना अरूंधति शनिवार को सिवालखास में नगर प्रत्याशी शकील रजा के आवास पर पहुंची। उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि भारत में रहने वाली सभी भारतीय है और सभी एक है। हमारे पूर्वक भी एक है। हम सभी भारतीय है, यहीं हमारी पहचान है।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, जाति, पंथ, संप्रदाय की पूजा पद्धति अलग-अलग हो सकती है। और लोगों किसी दूसरे तरीके से पूजा करते होंगे। उनका पूजा-अर्चना का कोई दूसरा तरीका हो सकता है। जब वतन की बात होगी तो, हम सब भारतीय है। यहीं हमारी पहचान है। इसीलिए मैं यहां पर आई हूं। हम अपनों के बीच अपनी बात करने आए है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब हम बंटेंगे तो झगड़ा होगा। हम बंटे हुए नहीं है। हमारे पूर्वज एक है तो हम सब एक ही है। उन्होंने आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत की मौलाना से मुलाकात पर कहा कि अपनों से मिलने गए थे। सरसंघ चालक मोहन भागवत कल्याण की बात करने गए थे। हम यहां आए है तो भाई, अपने बच्चों से मिलने आए है। राष्ट्रहित एवं राष्ट्र चिंतन के तहत आए। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ। किसी के ऊपर बम नहीं फोड़े। किसी की जमीन नहीं हड़पी। किसी की चोरी नहीं की। भारत पहले से स्वयंभू है। शैतान को शैतानी करनी है। इंसानों को इंसान के काम करने है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img