Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशतीन जिलों के जिलाधिकारी बदले, आजमगढ़ के डीएम होंगे विशाल भारद्धाज

तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले, आजमगढ़ के डीएम होंगे विशाल भारद्धाज

जनसागर टुडे

लखनऊ। यूपी में तबादलों का दौर जारी है। आजमगढ़, सीतापुर और हापुड़ के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। आजमगढ़ के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी को हटाकर वेटिंग में डाला गया है। सीतापुर के जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे। हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।अपर आयुक्त मेरठ मेधा रूपम को हापुड़ के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद की सीडीओ अस्मिता लाल को यूपीसीडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिजनौर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक को सीडीओ गाजियाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img