Thursday, April 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ में सीएम योगी बोले,, बुलडोजर से होता है प्रदेश का विकास...

आजमगढ़ में सीएम योगी बोले,, बुलडोजर से होता है प्रदेश का विकास और माफिया का सफाया; अखिलेश की संवेदना आतंकियों के साथ

जनसागर टुडे /सूरज सिंह
आजमगढ़ – विधानसभा चुनाव के अंतर्गत जिला आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहराइच में सालार मसूर गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने जिंदा दफनाने का काम किया था। भाजपा ने सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। यह काम सपा भी कर सकती थी,लेकिन उनके पास फुरसत नहीं थी। अखिलेश यादव को आतंकियों और माफियाओं को प्रश्रय देने से फुरसत हो तो। अखिलेश यादव की संवेदना विकास और गरीबों के लिए नहीं, बल्कि संजरपुर के आतंकियों के साथ थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां मैं आया तो देखा कि यहां बुलडोजर खड़ा है। प्रदेश के विकास के लिए बुलडोजर जरूरी है, तो माफिया के लिए भी बुलडोजर जरूरी है। शराब माफिया जो गरीबों को मार रहे हैं, उन पर भी बुलडोजर चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलेंगे, उसके लिए ज्यादा से ज्यादा विधायक चाहिए। आप लोग आजमगढ़ जिले की 10 सीट जिताएंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज से माफिया प्रवृत्ति के तमाम लोग विदेश भागने में लगे हैं। छठे चरण में चौके और छक्के लगे हैं। आप लोग जोरदार छक्का लगाइए कि स्कोर 300 के पार हो जाए। कोरोना काल खंड के दौरान आजमगढ़ की जनता ने भले ही मुलायम सिंह को सांसद बनाया हो या सपा सुप्रीमो अखिलेश को सांसद बनाया हो। कोरोना काल में तीन बार मैं आया। क्या अखिलेश यादव एक बार भी आए। हाल-चाल लेने आए थे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img