Thursday, April 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकाजल की हत्या के विरोध में शांति मार्च निकाला, आरोपी की मां...

काजल की हत्या के विरोध में शांति मार्च निकाला, आरोपी की मां हिरासत में

जनसागर टुडे
गोरखपुर – गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में 20 अगस्त की रात काजल सिंह की गोली मारकर हत्या के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) की अगुवाई में शांति मार्च निकाला गया। समाज के लोगों के साथ ग्रामीण काजल के घर से लेकर चौराहे तक पहुंचे।
उधर, हाईवे जाम करने की सूचना पर एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह पीएसी, पुलिस के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। खबर है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय प्रजापति की मां को दिल्ली से हिरासत में लिया है। हालांकि विजय अभी पकड़ से दूर है।
जानकारी के मुताबिक, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) अधिवक्ता विवेक सिंह समेत समाज के कई लोग रविवार को काजल के घर पहुंचे। उन्होंने पिता राजू नयन सिंह से बातचीत करने के बाद डीएम से भी बात की।
आरोपी के गिरफ्तार न होने पर हाईवे जाम करने की तैयारी थी। इसके चलते पुलिस और पीएसी भी तैनात रही। इस दौरान एसपी साउथ भी काजल के घर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगाें को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद नाराज लोगों ने शांति मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। विक्रांत सिंह ने कहा कि एक बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ सकी है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहा है। पुलिस अगर कड़ी कार्रवाई जल्द नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह हुआ था…………
20 अगस्त की रात राजू नयन सिंह के घर पर विजय प्रजापति अपने साथियों के साथ पहुंचा।  पुराने लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने राजू नयन की पिटाई शुरू कर दी थी। पिता की पिटाई होता देख बेटी काजल ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी थी। लखनऊ में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img