Wednesday, May 1, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRसदभावना मार्ग सोसाइटी वेलफेयर एसोशिएशन ने किया मेधावी बच्चों को सम्मानित- विनोद...

सदभावना मार्ग सोसाइटी वेलफेयर एसोशिएशन ने किया मेधावी बच्चों को सम्मानित- विनोद चौधरी

जनसागर टुडे
 साहिबाबाद-  रविवार को शालीमार गार्डन के सद्भावना मार्ग सोसाइटी  में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनोद चौधरी एवं एलआईसी एडवाइजर मोहन प्रकाश द्वारा  सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक, महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा मनोज यादव, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान , महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा राज जैन, पार्षद यशपाल, पहलवान एवं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनोद चौधरी ने छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उत्साह को बढ़ाने का काम किया ! इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अपना अनुभव बांटते हुए कहा कि परसेंटेज क्राइटेरिया बढ़ाने के बाद भी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसके लिए ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाना बहुत जरूरी है।  विनोद चौधरी ने मेधावी छात्रों द्वारा  किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय और वहां के अभिभावकों की मेहनत बच्चों के प्रदर्शन से पता चलती है ! उम्मीद है कि आगे भी छात्र ऐसे ही परिश्रम करते रहेंगे। सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में लावण्या बंसल वंश सक्सेना इशिता जैन अनिकेत अग्रवाल वंशिका दुबे निहारिका सिंह विनय प्रताप सिंह स्नेहा सिंह वर्णिका गुप्ता ध्रुव सिंह जिज्ञासा चौहान खुशबू अमोरा सिंह और शिवम वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे ! इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह के रूप में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ! सम्मान समारोह आयोजकों में विनोद चौधरी के साथ प्रमुख रूप से
 सुमन सती मंत्री महिला मोर्चा, राजेश शर्मा आरडब्लूए उपाध्यक्ष, पवन सक्सेना जनरल सेक्रेटरी, विजेंद्र , सुनील पुरी, एके दास, संजय दुबे, अनिल शर्मा ,सुमित्रा श्रीवास्तव, संजीव जी, सुधीर धामा, संजय राणा, मुनेश शर्मा, संदीप जी मोहन प्रकाश ,अरूण अग्रवाल , मनोज भाटी , सुनील पुरी, रविंद्र चौहान, उमेश जयसवाल ,राजपाल सिंह, हीरा लाल ,अश्विनी कुमार, अनिल शर्मा, अनिल भटनागर , अनिल बिष्ट, राकेश शर्मा ,टोनी शर्मा ,समीर सहरावत, ब्रह्मम सिंह नागर, गंगा शरण आदि कई लोग मौजूद रहे
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img