Friday, April 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमधर्ममई 2021 भविष्यफल

मई 2021 भविष्यफल

जनसागर टुडे संवाददाता

आप सभी धर्म प्रेमियों को सादर प्रणाम वर्तमान समय में पूरा भारत वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है बहुत सारे लोग मुझे फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से यह जानना चाह रहे हैं कि ज्योतिष के अनुसार यह महामारी कब तक रहेगी तो आप सभी को मैं ज्योतिष गणना के अनुसार बताना चाहूंगी।

जैसे कि हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिवस ही हमने आपको बताया था कि यह साल बहुत सारी परेशानियां लेकर आने वाला है तो वह स्थिति प्रारंभ हो चुकी है वैसे तो कोरोना से पहले भी जब भी सूर्य देव मीन राशि (जल तत्व) राशि से (अग्नि तत्व) राशि मेष में प्रवेश करते हैं (13-14 अप्रैल से) तब भी इस समय में सर्दी-जुकाम बुखार सामान्यतः लोगों को होता था। परंतु वर्तमान में कोरोना नामक महामारी फैल रही है

ज्योतिष गणना के अनुसार शक संवत 2078 में इसका पूर्ण प्रभाव रहेगा परंतु ग्रह स्थिति के अनुसार इसमें (कम और ज्यादा) में परिवर्तन आते रहेंगे । जब भी सूर्य देव जल तत्व राशि से अग्नि तत्व राशि में प्रवेश करेंगे इसका प्रभाव अधिक होगा वर्तमान में कोरोनावायरस 29 मई तक अधिक प्रभावशाली रहेगा। अत्यधिक जनहानि होने की पूर्ण संभावना।

अतः जो भी मेरा लेख पढ़ रहे हैं उन सभी जातकों से मेरा निवेदन है कि 29 मई तक अपने आप को अधिक सुरक्षित रखें इस भयानक महामारी से केवल ईश्वर ही हमारी रक्षा कर सकते हैं वर्तमान में हम सभी को सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करनी है महामृत्युंजय मंत्र ( ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥) का कम से कम 108 बार पाठ करना है, हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन शाम को करें, हनुमान अष्टकम का पाठ करें।

ज्योतिष गणना के अनुसार 1 जून 2021(अनुमानित) से कोराना से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी। तब तक हम सभी को ईश्वर से रोग से मुक्ति हेतु सच्चे मन से प्रार्थना करनी है और अपने द्वारा हुई जाने अनजाने गलतियों के लिए क्षमा याचना करनी है। जो भी जातक अपने आप को विशेष समझते (vip) हैं

उन सभी के लिए 29 मई तक अधिक सावधान रहने का आवश्यकता।
आइए जानते हैं मई माह के सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि-: मेष राशि के जातकों का समय रोजगार  व व्यवसाय के लिए लाभकारी होगा। व्यापार से संबंधित सभी निर्णय आपके ही सही हो सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साहसिक कार्यो से अकस्मात्  धन लाभ  की संभावना है। मित्रो से  द्वेष भावना का उदय होगा। नौकरी पेशा वर्ग में पदोन्नति होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में है वह बहुत सावधानी से वाहन चलाएं। प्रेम व वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
प्रतिदिन शाम को हनुमानष्टक का पाठ करें लाभ होगा।

वृषभ राशि -: वृषभ राशि के जातकों को कृषि, व्यापार एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।नौकरी पेशा लोगों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा राजकीय उलझन दूर होगी। किसी तरह की कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं सावधान रहें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रेम वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रयास करने पर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग ॐ बुधाय नमः का जप करें लाभ होगा।

मिथुन राशि-: मिथुन राशि के जातकों का मई माह परिवार व सामजिक परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। स्वाभाव में उग्रता बढ़ेगी  व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मासान्त तक सुधार की संभावना। प्रेम और वैवाहिक संबंध में वैचारिक मतभेद हो सकता है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिक धन खर्च करने से बचें। कोई भी नया व्यवसाय प्रारम्भ ना करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती सावधानी बरतें। शिक्षा का क्षेत्र मजबूत रहेगा। देवी सरस्वती की उपासना करें।

कर्क राशि-:  कर्क राशि के जातकों में नई ऊर्जा का संचार होगा।सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक उलझनों का निवारण होगा। रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है। भूमि, भवन वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। लाभ हेतु पूर्णिमा का उपवास रखें।

सिंह राशि-: सिंह राशि  के जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए पदोन्नति के अवसर हैं। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त की जा सकती है। भूमि, भवन वाहन सुख प्राप्त होगा जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। जिन व्यक्तियों का विवाह नहीं हुआ है विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी रहेगी। अकारण वाद-विवाद से कष्ट होगा। मास मध्य के बाद हर्ष व सदव्यव्हार की प्राप्ति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना। लाभ हेतु शनि मंदिर में दीपक जलाएं।

कन्या राशि -: कन्या राशि के जातकों के मन में भटकाव पैदा हो सकता है। बौद्धिक प्रतिभा उत्तम रहेगी उच्च अधिकारियों एवं राजनीतिज्ञों से संपर्क बढ़ेगा। नौकरी पेशा वर्ग को लाभ होगा। व्यापार में उतार चढ़ाव की संभावना। भाई से धन लाभ हो सकता है । नया व्यापार सोच समझकर प्रारंभ करें। जीवन साथी से विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी अतः वाणी पर नियंत्रण रखें।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें आंख व नाक संबंधी परेशानी हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला राशि-: तुला राशि के जातकों के लिए कर्तव्यनिष्ठा से जीवन का विकास आवश्यक होगा। मित्रों व व्यापारिक साझेदारों से मनमुटाव की संभावना है। पारिवारिक उलझने हो सकती हैं वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी व्यापारिक सौदा जल्दबाजी में ना करें। जीवन साथी से न उलझे अन्यथा विवाद की संभावना। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें अन्यथा पेट संबंधित परेशानी से जूझ सकते हैं। अधिक प्रयास करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। लाभ हेतु माता पिता के चरण स्पर्श करें।

वृश्चिक राशि -: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य फल कारक है। स्वजनों से  विवाद होने की संभावना है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें । स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है  वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए अन्यथा विवाद उत्पन्न होगा ।धैर्य का आभाव रहेगा। व्यवसायिक लेनदेन सावधानी से करें।  मित्रों से विवाद हो सकता है। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि-: धनु राशि के जातकों ये लिए माह मिला जुला रहेगा। मित्रों व परिवारिक लोगों से तालमेल बनाकर चलें तभी परेशानियों से निजात मिल सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकता है ।दुर्घटना से बचने हेतु वाहन आदि सावधानी से चलाएं।  भाई और संतान से कष्ट मिल सकता है। व्यापार में हानि होने की संभावना है धन सोच समझकर खर्च करें। पारिवारिक सदस्यों की सलाह के बिना कोई भी नया कार्य प्रारंभ ना करें। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का क्षेत्र कमजोर रह सकता है लाभ हेतु विष्णु भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि-: मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी व संतान के प्रति आपका स्नेह बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। पदोन्नत्ति, स्थानांतरण का अवसर प्राप्त हो सकता है । अकारण मन को अशांत न होने दें। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। लोहे के व्यापारियों के लिए समय अति उत्तम है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के पूर्ण अवसर है।

कुम्भ राशि -: कुंभ राशि के जातकों को प्रारंभ में ही व्यवसायिक लाभ होने की पूर्ण संभावना है। नौकरी पेशा वाले लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उच्चवर्गीय लोगो से अनुकूलता मिलेगी।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा । स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लाभ हेतु शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक जलाए पीपल को जल चढ़ाएं।

मीन राशि -: मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य समय है। अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद हो सकता है। अधीनस्थ लोगों पर प्रभाव कायम होगा, मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें उदर विकार संभव है। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आप सभी से करबद्ध निवेदन है इस आपातकालीन परिस्थिति में अपने सामर्थानुसार जरूरतमंदों की मदद करें। नकारात्मक टिप्पणियों में समय बर्बाद ना करें।

 स्वामी हरिनारायण गिरी महाराज
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img