Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनसमर सिंह की  "विनाशक" 12 फ़रवरी से यूपी, बिहार, झारखंड और दिल्ली...

समर सिंह की  “विनाशक” 12 फ़रवरी से यूपी, बिहार, झारखंड और दिल्ली के सिनेमाघरों में एक साथ होगी रिलीज

जनसागर टुडे

वाराणसी -भोजपुरी फिल्मों के देसी स्टार समर सिंह की फिल्म “विनाशक” का शुक्रवार 12 फ़रवरी से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली के सिनेमाघरों में एक साथ भव्य तौर पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में समर सिंह को भोजपुरी सिनेमा के दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे का आशीर्वाद मिला हुआ है। दरअसल इस फिल्म की विशेष बात ये है कि इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर वन जोड़ी यानी  दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक जबरदस्त आइटम नंबर “पतिदेव” देखने को मिलेगा। इस फिल्म को मिठाई लाल यादव ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर स्वेता सिंह और समरजीत सिंह हैं।
गौरतलब है कि फिल्म विनाशक में एक्टर समर सिंह की हीरोइन भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अंजना सिंह है। इस फिल्म में दमदार एक्शन, डायलॉग और ड्रामा सब कुछ है। फिल्म में एक्टर समर सिंह की दमदार भूमिका है, जो समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं और लोगों को शांति का पाठ पढ़ा रहे हैं। फिल्म में एक से बढ़कर एक सॉन्ग भी है, जिसे बार-बार सुनने का दिल चाहेगा।
फिल्म में अंजना सिंह एक कॉलेज गर्ल के तौर पर दिखाई देंगी। शुरू में समर सिंह और अंजना सिंह के बीच झगड़ा होता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो जाता है। रोमांटिक कहानी के साथ-साथ फिल्म सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर भी बेस्ड है। फिल्म में समर सिंह महादेव का रोल कर रहे हैं, जो गांव के ठाकुर के विरूद्ध पंचायत का इलेक्शन लड़ता है। गांव के लोग उसका सपोर्ट करते हैं, लेकिन ठाकुर उन्हें दबाने का प्रयास करता है। ठाकुर अपने गुंडे भेज कर महादेव के मां बाप पर ज़ुल्म करता है।
इन अत्याचारों और दबंगई से महादेव हार नहीं मानता। फिल्म की पूरी कहानी तो फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगी जब यह १२ फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बनारस के आनंद मंदिर में भी विनाशक रिलीज़ होगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img