Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनरत्नाकर कुमार की संघर्ष को मिले यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज

रत्नाकर कुमार की संघर्ष को मिले यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज

जनसागर टुडे

वाराणसी -वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म संघर्ष ने यूट्यूब पर 100 मिलियन का जादुई आंकड़ा छू लिया है। इस फिल्म का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघावनी की जोड़ी नजर आई है। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। यह फिल्म जब यूट्यूब पर रिलीज की गई थी उस समय फिल्म ने दो दिन दो दिनों में ही फिल्म को 1 करोड़ से ज्यादा यानी 14,449,746 व्यूज मिल गए थे। अब फिल्म ने 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।
Link –

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म संघर्ष को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अगस्त 2018 में रिलीज हुई संघर्ष के लिए खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर और काजल राघवानी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला चुका है।
संघर्ष महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी थी। इसमें काजल राघवानी भी मारधाड़ करते हुए नजर आई। जिसे भोजपुरिया जवार ने पसंद किया। यही वजह है कि फिल्म के डायरेक्शन, कोरियाग्राफी और एक्टर और एक्ट्रेस की कैटेगरी में अवार्ड मिला। इस फिल्म ने 10 से भी ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए। फिल्म संघर्ष के डायरेक्शन के लिए पराग पाटिल को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img