Saturday, April 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRशहीद नेत्रपाल सिंह कश्यप को निषाद पार्टी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

शहीद नेत्रपाल सिंह कश्यप को निषाद पार्टी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

नोएडा:निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूरन सिंह कश्यप ने श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया और शहीद नेत्रपाल सिंह कश्यप को श्रद्धांजली अर्पित की। दरअसल श्रीनगर के गांदर बल में तैनात सी.आर.पी.एफ के जवानो पर अचानक पाकिस्तान से किए गए ग्रनेड हमले में पाँच जवान शहीद हो गए। ये हमला बीते 23 दिसम्बर का है , जिसमें 5 जवानो को अपने देश , अपनी मिट्टी की रक्षा करते हुए शहीद होना पड़ा, उन्ही में से एक थे नेत्रपाल सिंह कश्यप। अलीगढ़ के रहने वाले नेत्रपाल सिंह कश्यप सी.आर.पी.एफ की बटालीयन 115 व ए.एस.आई के पद पर तैनात अपने घर से दूर अपने देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। पूरन सिंह ने इन्हें नमन किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा में मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष विक्रम कश्यप व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार शास्त्री और गौतमबुद्ध जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह निषाद मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img