Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशवाराणसीसिंगर गुंजन सिंह का गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ रिलीज के साथ हुआ...

सिंगर गुंजन सिंह का गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ रिलीज के साथ हुआ वायरल

जनसागर टुडे

बिहार -नये साल भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री के लिए नया आगाज लेकर आया है, तभी तो एक के बाद एक सुपर हिट गाने भोजपुरी सिंगरों द्वारा रिलीज किया जा रहा है। इस क्रम में लोकप्रिय सिंगर गुंजन सिंह भी किसी से पीछे नहीं हैं। कल ही उन्‍होंने अपना नया गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ रिलीज हुआ है, जो अब वायरल होने लगा है। उन्‍होंने यह गाना भोजपुरी की सुर साम्रज्ञी अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर यह गाना गाया है। गुंजन, अंतरा के साथ इससे पहले एक सुपर हिट गाना ‘पता नहीं कौन सा नाशा करती है’ गाया था, जो हाल ही में रिलीज हुआ था। अब फिर से उनके साथ मिलकर वे गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ लेकर आये हैं। इसके बारे में उन्‍होंने कहा कि गाना बेहद इंटरटेनिंग और कमर्सियल है। यह गाना तेजी से लोगों में पॉपुलर होने लगा है। इसके लिए मैं अपने ऑडियंस का आभार व्‍यक्‍त करता हूं। हमने बेहद बारिकी से इस गाने की मेकिंग की है। मुझे लगता है, जो भी लोग इस गाने को सुनेंगे, उन्‍हें यह गाना खूब पसंद आने वाला है। हम बस सबों से यही अपील करेंगे कि आप हमारे गाने को जरूर सुनें और अपना प्‍यार व आशीर्वाद दें।गुंजन सिंह का यह गाना एस आर के म्‍यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसका म्‍यूजिक रौशन सिंह और लिरिक्‍स यादव राज ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img