Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRकेंद्रीय अपर सचिव श्री आशीष भूटानी से मिले भारतीय किसान यूनियन भानु...

केंद्रीय अपर सचिव श्री आशीष भूटानी से मिले भारतीय किसान यूनियन भानु के नेता

नोएडा।नए कृषि अध्यादेशों के विरोध में चल रहे आंदोलन में आज सरकार की तरफ़ से वार्ता का न्योता दिया गया।भारतीय किसान यूनियन भानु की तरफ़ से न्योता स्वीकार करते हुए एक पाँच सदस्यीय प्रीतिनिधिमंडल को कृषि मंत्रालय में ले जाया गया।प्रतिनिधिमंडल में श्री महेंद्र चौरोली ( राष्ट्रीय मुख्य महासचिव)चौ० बेगराज गुर्जर ( राष्ट्रीय महासचिव) चौ० अजबसिंह कसाना (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) श्री के. पी . सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष आइ टी सेल) श्री राजीव नागर( ज़िलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर )पुलिस प्रसाशन के साथ गए।कृषि मंत्रालय के केंद्रीय अपर सचिव श्री आशीष भूटानी से वार्ता कराई गयी।
आशीष भूटानी ने प्रतिनिधिमंडल की माँगों को ध्यान से सुनी और नोट की व प्रीतिनिधिमंडल ने अपनी माँगों का ज्ञापनडा०आशीष भूटानी को दिया।वह निम्न प्रकार है।
1. किसान अयोग का गठन किया जाय। किसान अयोग सदस्य व अध्यक्ष किसान ही होंगे कोई सरकार के राजनेता ना हो। 2. किसान का पूरा परिवार  बिना किसी तनख़्वाह के जीवन भर देश का पेट भरने का काम करता है देश को अन्न दूध फल पैदा करता है।इसलिए साठ वर्ष पुरा होने पर हर किसान को दस हज़ार प्रीति माह पेंशन दिया जाय।
3. लोक डाउन में बिना किसी किसान संघठन के चर्चा के लाए तीनो अध्यादेशों को तुरंत ख़त्म किया जाय।
4. गौ वंश का गोबर सरकार गाँव गाँव जाकर 25 रुपए किलो ख़रीदा जाय। उसका जैविक खाद बनाई जाय। जिससे गौवंश भी सुरक्षित रहेगा और किसान भी पालेगा।
5. किसान की खेती करते समय दुर्घटना होने पर उसके परिवार को एक करोड़ मुआवज़ा दिया जाय।
6.पुलिसकर्मी की ड्यूटी के समय म्रत्यु होने पर एक करोड़ मुआवज़ा दिया जाय।
7. अर्धसैनिक बल के जवान की ड्यूटी के समय म्रत्यु होने पर दो करोड़ रुपए मुआवज़ा दिया जाय।
8. बोर्डर पर देश की रखवाली कर रहे जवान के शहीद होने पर पाँच करोड़ मुआवज़ा दिया जाय। आदि माँगो का ज्ञापन दिया गया।कृषि मंत्रालय में केंद्रीय अपर सचिव डा० आशीष भूटानी ने कहा कि मैं आपकी माँगो को केंद्रीय कृषि मंत्री जी को सौंप दिया जाएगा और जल्द कुछ निर्णय लिया जाएगा। प्रीतिनिधिमंडल ने ये सारी बाते धरना स्थल पर साझा कीं।धरना स्थल पर सभी भाकियू भानु के किसान नेताओं ने फ़ैसला लिया कि माँगे पुरी होने तक दिल्ली कूच का धरना जारी रहेगा।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img