Friday, April 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशगोरखपुरगोरखपुर के ये तीन कलाकर, अपनी कलाकृतियों में दर्शा रहे 'श्रीराम का...

गोरखपुर के ये तीन कलाकर, अपनी कलाकृतियों में दर्शा रहे ‘श्रीराम का चरित्र

गोरखपुर शहर के तीन कलाकारों की कलाकृतियां अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रदर्शित की जाएंगी। फिलहाल ये कलाकार राज्य ललित कला अकादमी की ओर से मूर्ति शिल्प शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। वे लकड़ी और मिट्टी पर श्रीराम के जीवन प्रसंगों को उकेरने में जुटे हुए हैं।

दरअसल अकादमी की ओर से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ‘जन-जन के राम’ विषय पर मूर्ति शिल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सूबे के 30 मूर्तिकार हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से तीन गोरखपुर के हैं, जिनमें भास्कर विश्वकर्मा, संत कुमार चौहान एवं सुशील गुप्ता शामिल हैं।
ये कलाकार राम के जीवन को लकड़ी एवं मिट्टी पर उकेर रहे हैं। शिवपुर रोड सिंघड़िया में भास्कर विश्वकर्मा भक्ति के पराकाष्ठा विषय को केंद्र में रखते हुए लकड़ी पर राम-लक्ष्मण एवं शबरी से जुड़े प्रसंग को दर्शाया है।
संत कुमार चौहान ने कनेक्टिविटी ऑफ राम विषय पर धनुष के आकार की कलाकृति मिट्टी पर बनाई है। सुशील गुप्ता बाल्यावस्था में राम विषय पर श्रीराम के स्वरूप को मिट्टी पर उकेर रहे हैं। मूर्तिकार भास्कर विश्वकर्मा ने बताया कि सभी मूर्तियों को अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img