Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनकोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमर सानू

कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमर सानू

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पैर पसार रखे हैं। इस वायरस का कहर महीनों बीत जाने के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का प्रकोप देखने को मिला है। हाल ही में प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है।

saanu_jstnews
saanu_jstnews

इस बात की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।’ खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।

kumar_jstnews
kumar_jstnews

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुमार सानू ने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं। 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस एंजिल्स जाना था। कुमार सानू ने बताया था, ‘मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्तूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा।’

sanu_jstnews
sanu_jstnews

वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, ‘अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।’

Kumar-Sanu_jstnews
Kumar-Sanu_jstnews

गौरतलब है कि इन दिनों कुमार सानू के बेटे जान सानू बिग बॉस के घर में हैं। इस बीच जान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में जान ने बताया था कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जन्म के बाद से ही जान अपनी मां के साथ ही रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके लिए पिता के भी समान हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img