Friday, April 26, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमpoliticsबिहार चुनाव : बी जे पी की 12 रैलियां , सुशील मोदी...

बिहार चुनाव : बी जे पी की 12 रैलियां , सुशील मोदी ने लोजपा को बताया वोटुकटवा

बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में राज्य में चुनावी हलचल जारी है। शुक्रवार को बिहार में सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपना घोषणा पत्र जारी कर सकता है। एनडीए एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य में विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। उसे एख बार फिर राज्य का सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद है।

बिहार में 12 रैलियां करेंगे पीएम मोदी

modi-nitish_jstnews
modi-nitish_jstnews

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 रैलियां करेंगे। पहली रैली 23 अक्तूबर को होगी। प्रधानमंत्री की सभा के जरिए राज्य के विकास का नक्शा जनता के सामने रखा जाएगा। प्रधानमंत्री की रैली को एलईडी स्क्रीन के जरिए ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस सभा में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।
वोटकटुवा है लोजपा, अपना वोट बर्बाद न करें
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर हमला बोला। उन्होंने लोजपा को वोटकटुवा पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, ‘हम तीन पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोजपा वोटकटुवा की भूमिका में है। उसे अपना वोट देकर बर्बाद न करें।’ उन्होंने लोजपा पर ज्यादा सीटें मांगने का आरोप लगाया।

लालू ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

lalu-and-nitish_jstnews
lalu-and-nitish_jstnews

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुर्सी के लालच में नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया है। 2010 के चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद सहयोगी दल के साथ विश्वासघात किया और 2015 में हमारे दम पर जीतने के बाद पीठ में छुरा घोंपा। नीतीश की कोई नीति, नियम और नियत नहीं। अब तो ये नेता भी नहीं रहे।’

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img