क्यूटिकल्स हमारे नाखून के किनारे की स्किन का ही हिस्सा होते हैं। यह जब उखड़ना शुरू होते हैं, तो वहां की त्वचा लाल पड़ जाती है और सूजन के साथ दर्द होने लगता है। यह एक सामान्य समस्या है, जिसका सामना बहुत से लोग करते हैं। हमारे नाखूनों के चारों ओर की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए इसकी केयर करने की आवश्यकता होती है।
![nails_jstnews](https://www.jansagartoday.com/wp-content/uploads/2020/10/nails_jstnews.jpg)
यह हमारे स्वास्थ्य का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि क्यूटिकल्स नाखूनों को बैक्टीरिया से दूर रखते हैं। इसलिए, आपके क्यूटिकल्स की उचित देखभाल करना बहुत आवश्यक है। अगर आपके भी क्यूटिकल्स आए दिन छिल जाते हैं, तो यहां बताई गई ये 8 होम रेमिडीज आपके जरूर काम आएंगी…
क्यूटिकल्स के छिलने का कारण क्या है?
![peeling-of-skin_jstnews](https://www.jansagartoday.com/wp-content/uploads/2020/10/peeling-of-skin_jstnews-300x150.jpg)
इससे पहले कि हम आपको उपाय बताएं, हमें छिलने के कारणों को जानना चाहिए।
![peeling_jstnews](https://www.jansagartoday.com/wp-content/uploads/2020/10/peeling_jstnews-300x200.jpg)
ड्राय स्किन
एक्जिमा
सनबर्न
सोरायसिस
ठंड और शुष्क मौसम
पर्याप्त नमी की कमी
सैनिटाइजर का लगातार उपयोग
लगातार हाथ धोना
विटामिन की कमी
एलर्जी
दूध
![milk_jstnews](https://www.jansagartoday.com/wp-content/uploads/2020/10/milk_jstnews-300x162.jpg)
दूध त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। यह कैल्शियम, विटामिन डी और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और त्वचा को साफ करता है।
लगाने की विधि-
2 टीस्पून दूध और 1 टीस्पून शहद मिलाएं।
मिश्रण को अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर लगाकर मालिश करें।
इसे लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अपने हाथ धो लो।
ओट्स
![oats_jstnews](https://www.jansagartoday.com/wp-content/uploads/2020/10/oats_jstnews-300x197.jpg)
ओट्स त्वचा को बिना ड्राय किए एक्सफोलिएट करता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और साफ करता है।
लगाने की विधि-
एक कटोरी में थोड़ा गर्म पानी लें और उसमें ओट्स मिलाएं।
अपने हाथों को मिश्रण में 10-15 मिनट के लिए भिगोएं।
अपने हाथ धोएं और सुखा लें।
बाद में थोड़ा सा मॉइस्चराइजर लगा लें.