Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमदेशरामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम विदाई

रामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम विदाई

बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 74 साल के पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता के निधन की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को एम्स से पटना ले जाया जाएगा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स

paswan_jstnews
paswan_jstnews

पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन जारी

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। यहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।
घर लाया जा रहा है पार्थिव शरीर
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स अस्पताल पहुंचे। 12 जनपथ पर केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा, फिर पार्टी मुख्यालय ले जाया जाएगा।

Ramvilas_jstnews
Ramvilas_jstnews

आधा झुका तिरंगा

रामविलास पासवान के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर राष्ट्र ध्वज तिरंगे को आधा झुका दिया गया है।

केंद्रीय कैबिनेट में रामविलास पासवान को दी जाएगी श्रद्धांजलि
आज सुबह 10.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img