Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमअंतरराष्ट्रीय अमेरिका ने कहा भारत चीन सीमा विवाद पर बौखलाया चीन

 अमेरिका ने कहा भारत चीन सीमा विवाद पर बौखलाया चीन

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,  चीन का आक्रामक रवैया ही हिमालय में तनाव का कारण है। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की सीमा पर मई से ही तनाव बना हुआ है। अमेरिका इस तनाव का जिम्मेदार लगातार चीन को ठहराता आया है। एक बार फिर अमेरिका ने इस तनाव के पीछे की वजह चीन को ठहराया है।

india_jstnews
india_jstnews

अमेरिकी अधिकारी का कहना है देखा जाए तो हिमालय में भारत और चीन के बीच जारी तनाव को देखकर आपको यह पता चलेगा कि अतीत में इन विवादों को सुलझाने के लिए अनकहे या अलिखित नियमों का प्रयोग किया गया है।

indo_jstnews
indo_jstnews

अमेरिकी अधिकारी का कहना है अगर आप हाल में हुए घटनाक्रम को देखेंगे तो पता चलेगा कि इस क्षेत्र में वास्तव में लोग एक-दूसरे को जान से मारना चाहतें हैं। यदि देखा जाए तो इसके पीछे की वजह चीनी सरकार द्वारा अचानक आक्रामक तेवर दिखाना है।

pic_jstnews
pic_jstnews

देखा जा रहा है कि भारत और चीन के बीच हाल में सीमा विवाद बढ़ गया है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच सीमा पर हिंसक झड़प की घटनाएं भी देखने को मिली हैं। दोनों देशों की बीच सीमा पर तनाव 15 जून की रात को हुई घटना के बाद अपने चरम पर पहुंच गया।

border_jstnews
border_jstnews

15 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प देखी गई। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं, चीन ने इस झड़प में हताहत हुए अपने सैनिकों की संख्या को उजागर नहीं किया था। जैसाकी, एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में इस झड़प के दौरान चीन के 43 के करीब जवान हताहत होने की खबर आई थी।

India1_jatnews
India1_jatnews

दोनों ही देशों के बीच सीमा पर हुई इन घटनाओं के बाद तनाव को कम करने के लिए कई दौर की वार्ताएं हुई हैं। हालांकि, चीन के लगातार आक्रामक रवैया और सीमा पर पीछे हटने के अड़ियल रुख के चलते अब तक सीमा विवाद का हल नहीं निकल पाया है।

 

 

 

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img