Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशयूपी के अलीगढ़ में नाबालिक से खेत में गैंगरेप

यूपी के अलीगढ़ में नाबालिक से खेत में गैंगरेप

हाथरस कांड के बाद देशभर में बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जगह जगह पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच यूपी के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
गैंगरेप का मामला अलीगढ़ के थाना क्षेत्र लोधा से सामने आया है। यहां चार युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं गैंगरेप को अंजाम देने वाले बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं।

 

jst_news
jst_news

पीड़िता ने बताया कि वह अपने खेत से घास लेकर अपने घर आ रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे रोका और उसके बाद जबरदस्ती खेत में घसीट कर ले गए। इसके बाद चार युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को परिजनों के सामने मुंह न खोलने की धमकी दी। तीन दिन तक पीड़िता ने धमकी से डरकर परिजनों को कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

jst_news
jst_news

आरोपी का कहना है कि उसके साथ तीन और लोग थे। बड़ी बात है कि पुलिस ने सिर्फ नामजद आरोपी को ही गिरफ्तार किया है। बाकी तीनों आरोपी अभी नहीं पकड़े गए हैं। सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पीड़ित परिजनों को लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़िता और परिजनों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि कब तक अलीगढ़ पुलिस पीड़िता को न्याय दिला पाती है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img