Saturday, November 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकिंसवुड पब्लिक स्कूल मे रंगोली प्रतियोगिता संपन्न*

किंसवुड पब्लिक स्कूल मे रंगोली प्रतियोगिता संपन्न*

*किंसवुड पब्लिक स्कूल मे रंगोली प्रतियोगिता संपन्न*

*बालिकाओं ने बनाई आकर्षक रंग-बिरंगी रंगोलियां*

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर। आगामी पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड भूड़ पर स्थित किंसवुड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
प्रबंधक आसिफ नदीम ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता आत्मविश्वास और कलात्मक अभिरुचि का विकास करतीं हैं। जिससे उनके अंदर हिचकिचाहट की भावना खत्म होकर ड्राविंग की और लगाव बनता है। वही स्कूली छात्राओ ने
मनमोहक व शानदार रंग-बिरंगी रंगोलियां बना कर विद्यालय परिसर में उमंग और उत्साह का माहौल बना दिया। विशेष प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। स्कूली बच्चों में उमराह, फातिमा, नूर सैफी,किञ्जा, रेशमा, मिन्हा अंसारी, खुशी, सदफ, कनिष्का, दीपानशी, यशी, अलिका, फरिहा, आलिया गाजी, जैनब, अलीशा, छवि, मारिया, जैनब अंसारी, चित्रांशी, जहानवी, कुलदीप, इब्राहिम आदि दर्जन भर छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उस समय आसिफ नदीम, फरीद सर, उमेश कुमार, तहसीम मेम्, फौजिया मेम, साबिया मेम, मीनाक्षी मेम, नेहा गुप्ता, प्रियका गौतम, यासमीन, शाबेनूर, अलकमा मेम, आँचल मेम्, साइना मेम्, ज्ञानवी मेम् आदि स्कूली स्टाफ् मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img