जनसागर टुडे
अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
आजमगढ़- जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारीक के पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार, 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारियों और एसपी सिटी के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा अंकुर सिंह, प्रदेश महासचिव रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण पाण्डेय तथा प्रदेश सचिव अभय दुबे उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत एसपी सिटी का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान आपसी परिचय एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भी हुआ।






