Thursday, October 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसेवा भारती गुलावठी ने श्री रामलीला समिति के पदाधिकारीयों को भव्य रामलीला...

सेवा भारती गुलावठी ने श्री रामलीला समिति के पदाधिकारीयों को भव्य रामलीला मंचन हेतु किया सम्मानित*

*सेवा भारती गुलावठी ने श्री रामलीला समिति के पदाधिकारीयों को भव्य रामलीला मंचन हेतु किया सम्मानित*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल


गुलावठी
14 अक्टूबर 2026 को 73वां श्री रामलीला महोत्सव के भव्य मंचन व भव्यता के साथ निकली श्री राम बारात शोभा यात्रा व प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर प्रांगण(श्री रामलीला मैदान) की भव्य सजावट व सुंदरता जो नगर के नगर वासियों व क्षेत्रवासियों को मन मोह रही है जिसकी प्रशंसा नगर में क्षेत्र वासियों के साथ-साथ बाहर से आए हुए अतिथियों ने भी अपने श्री मुख से सुंदरता और भव्यता का वर्णन किया है, जो बहुत ही काबिले तारीफ है।
श्री रामलीला महोत्सव में लखनऊ से आई टीम ने भी बहुत ही सुंदर श्री रामलीला का मंचन किया जो प्रशंसनीय रहा।
सेवा भारती नगर गुलावठी ने श्री रामलीला महोत्सव के इस भव्यता और सुंदरता को देखते हुए श्री रामलीला समिति के पदाधिकारी को श्री रामलीला प्रांगण में पहुंचकर सम्मानित किया।
सम्मानित सदस्यों में श्री रामलीला मंचन व्यास पीठ से व्यास जी, श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष हरित शर्मा एडवोकेट, महासचिव जय तेवतिया, कोषाध्यक्ष विशाल सिंघल, को प्रतीक चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित रूप से सम्मान किया।
सेवा भारती के पदाधिकारी में सेवा भारती नगर अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, महासचिव राजीव अग्रवाल(पत्रकार/संवाददाता), कोषाध्यक्ष इंजीनियर सुभाष बंसल, उपाध्यक्ष राजू शर्मा, जितेंद्र एप्पल बाबा, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, राहुल शास्त्री, संजीव आर्य, किशन कुमार (हार्डवेयर), सुभाष शर्मा, जितेंद्र (आर ओ) सम्मान करने में उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img