Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedदादरी में प्रदूषण पर नगर पालिका सख्त, एंटी-स्मॉग गन से धूल पर...

दादरी में प्रदूषण पर नगर पालिका सख्त, एंटी-स्मॉग गन से धूल पर वार; नियम तोड़ने वालों के कटेंगे चालान

चेयरमैन गीता शर्मा और ईओ शालिनी गुप्ता की पहल से तेज हुआ धूल नियंत्रण अभियान, नागरिकों को भी किया जा रहा जागरूक
दादरी। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद दादरी ने धूल नियंत्रण एवं जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। नगर पालिका चेयरमैन गीता शर्मा और अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत प्रमुख मार्गों पर एंटी-स्मॉग गन और वॉटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही, नागरिकों और निर्माणकर्ताओं को प्रदूषण रोकने के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर उतर रही पालिका की टीमें
शहर की सड़कों, चौराहों और अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए पालिका की टीमें नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर रही हैं। एंटी-स्मॉग गन और वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से धूल के कणों को हवा में फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शहर की आबोहवा को बेहतर बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को प्रदूषण से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।
नगर पालिका प्रशासन निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) के उचित निस्तारण को लेकर भी गंभीर है। वार्ड स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि निर्माण सामग्री और मलबे को खुले में न छोड़ें तथा उसे ढककर रखें, ताकि हवा के साथ धूल फैलने की समस्या को कम किया जा सके।
इसके साथ ही नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत कचरे का उचित निस्तारण करने और सूखे, गीले तथा घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई…
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खुले में कचरा जलाने, निर्माण मलबा इधर-उधर फेंकने और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर चालान की कार्रवाई भी की जा सकती है।
चेयरमैन और ईओ की नागरिकों से अपील…..
चेयरमैन गीता शर्मा और अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें। निर्माण सामग्री को ढककर रखें, कचरा खुले में न जलाएं और घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग करके ही दें।
नगर पालिका का संदेश साफ है कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दादरी बनाने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी है। जनभागीदारी और नियमों के पालन से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाया जा सकता है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img