Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedदादरी में अतिक्रमण पर नगर पालिका का बड़ा एक्शन, 6 हजार का...

दादरी में अतिक्रमण पर नगर पालिका का बड़ा एक्शन, 6 हजार का चालान; नो पार्किंग में खड़े 80 वाहनों पर भी कार्रवाई

ईओ शालिनी गुप्ता के निर्देश पर जीटी रोड पर चला अभियान, यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
दादरी (गौतमबुद्धनगर)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद दादरी ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार, 14 अक्टूबर को अधिशासी अधिकारी सुश्री शालिनी गुप्ता के निर्देश पर अवर अभियंता उत्कर्ष तोमर के नेतृत्व में जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण के मामले में 6,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने नो पार्किंग में खड़े 80 वाहनों के चालान किए।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर नॉन वेंडिंग जोन में अस्थायी दुकानें, फड़ और ठेले लगा दिए जाते हैं। इससे राहगीरों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही सड़क पर यातायात प्रभावित होने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। नगर पालिका का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर करना और नागरिकों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जाकिर हुसैन, राम प्रवेश पाल, बिजेंद्र, जेपी, विक्रम, राजीव, सुधीर भाटी, फिरोज सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी कार्रवाई
ईओ शालिनी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, वहां दोबारा अतिक्रमण न होने देने के लिए पुलिस विभाग के सहयोग से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका परिषद दादरी ने दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, नॉन वेंडिंग जोन में दुकानें न लगाएं और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने से बचें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img